फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: खूब किया पुण्य स्नान, पुलिस ने संभाली सुरक्षा की कमान

विज्ञापन
फोटो 12 ​घिरोर ​स्थित नहर में स्नान करते लोग। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी।
विज्ञापन


गंगा दशहरा के पर्व पर सोमवार को लोगों ने पुण्य स्नान किया, सुरक्षा की कमान पुलिस ने संभाली। कोई अप्रिय घटना न होने पाए। इसको लेकर एसपी, एएसपी, सीओ सिटी सहित थाना प्रभारी निगरानी करते नजर आए। नहर, नदियों के आसपास गोताखोर तैनात किए गए थे।
विज्ञापन

सभी जगह आज गंगा दशहरा के पावन पर्व को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला, परिवार के लोगों के साथ पुण्य स्नान करने के लिए लोग नहर और नदियों पर पहुंचे। वहां पहुंचते ही पुलिस की व्यवस्था देख, स्नान करने आए लोगों ने राहत व सुरक्षा महसूस की। सुबह सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने सभी चिन्हित स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया, वहीं दोपहर को एसपी गणेश प्रसाद साहा, एसपी ग्रामीण अभिषेक तिवारी ने घिरोर, करहल, सिंहपुर नहर आदि स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था देखी। अधिकारियों ने बताया कि स्नान करने वाले स्थानों पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए थे। मोटे रस्से लगवाए गए, इसके अलावा गोताखोर तैनात किए गए थे। लगातार निगरानी की गई और लोगों से गहराई से दूर रहने की अपील की गई। जनपद में गंगा दशहरा का पर्व उत्साह के साथ संपन्न हुआ है। कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना प्राप्त नहीं हुई।
विज्ञापन

फोटो 12 घिरोर स्थित नहर में स्नान करते लोग। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें