कुरावली में खेत पर चारा काट रही 14 वर्षीय किशोरी के साथ दो आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। उसका वीडियो बना लिया, धमकी दी कि अगर किसी से कहा तो जान से मार देंगे। भय की वजह से पीड़िता ने घर पर कुछ नहीं बताया, बुधवार को मां ने मोबाइल में वीडियो देखने के बाद कुरावली थाने में केस दर्ज कराया। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।