फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कूड़ा डालने के विवाद में चाचा-भतीजे की गोली मारकर हत्या, पुलिस की गिरफ्त से दूर आरोपी सिपाही

Wed, 17 Sep 2025 06:31 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

दोहरे हत्याकांड में दो आरोपियों के जेल जाने के बाद कोतवाली पुलिस घटना में नामजद पटियाली थाने में तैनात आरक्षी अजीत उर्फ जीतू के अलावा दो अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। इनमें से किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
मैनपुरी हत्याकांड। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के गांव जगरूपपुर में में दोहरे हत्याकांड का आरोपी कासगंज में तैनात सिपाही व दो अन्य अब तक कोतवाली पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। 6 सितंबर को कूड़ा डालने के विवाद में चाचा-भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस आरोपी पिता पुत्र को जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन


योगेंद्र सिंह का पड़ोसी सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी भूदेव सिंह से कूड़ा डालने पर विवाद हो गया था। भूदेव का शिक्षक पुत्र अवनीश रिपीटर लेकर आ गया। वहीं भाई कासगंज के पटियाली थाने में तैनात आरक्षी अजीत उर्फ जीतू राजपूत गांव के बॉबी और सागर झगड़ा करने लगे थे। शिक्षक अवनीश ने योगेंद्र की गोली मारकर हत्या कर दी थी और भतीजा विनय गोली लगने से घायल हो गया था। उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई थी। पुलिस इस मामले में भूदेव और अवनीश को जेल भेज चुकी है।

 
विज्ञापन

दो आरोपियों के जेल जाने के बाद कोतवाली पुलिस घटना में नामजद पटियाली थाने में तैनात आरक्षी अजीत उर्फ जीतू के अलावा दो अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। मगर, अभी तक कोई भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सका है। पुलिस की ओर से कासगंज एसपी को आरक्षी के विरुद्ध कार्रवाई संबंधी रिपोर्ट भी भेजी जा चुकी है।

न्यायालय में सरेंडर की तैयारी में आरक्षी जीतू
जानकारी के अनुसार आरोपी आरक्षी जिले में ही न्यायालय में आत्मसमर्पण की योजना बना चुका है। वह कुछ लोगों के संपर्क में भी है, जो कि उसे गांव में व पुलिस की गतिविधि के बारे में जानकारी दे रहा है। सितंबर माह के अंत तक आत्मसमर्पण कर सकता है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें