मैनपुरी। आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक जनयुगनगर कार्यालय पर हुई। बैठक में प्रधानाध्यापिका के साथ लूट और दुष्कर्म के मामले की निंदा की गई। बैठक में आरोपियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग की।
ब्लाक अध्यक्ष विनीत प्रताप सिंह ने कहा कि दो दिन पूर्व बेवर ब्लाक में प्रधानाध्यापिका के साथ हुई लूट और दुष्कर्म की घटना से शिक्षक समाज दुखी है। ऐसी घटना की हम घोर निंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षामित्र संगठन मांग करता है कि आरोपियों को फांसी की सजा दिलाई जाए। उन्होंने कहा कि जब तक कड़े कानून का पालन नहीं किया जाएगा। तब तक ऐसी घटनाओं पर अंकुश नहीं लगेगा।
जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष शुभम् शक्ति भदौरिया ने कहा कि शिक्षक समाज का दर्पण होता है। जब शिक्षक के साथ ऐसी घटनाएं हों तो समाज के लोग कैसे सुरक्षित रह सकते हैं। उन्होंने कहा कि बीएसए से अनुरोध है कि महिला शिक्षिकाएं दूर-दराज के विद्यालयों में कार्यरत है। उनकी तैनाती तत्काल नजदीकी के विद्यालयों में कराई जाएं। ताकि महिला शिक्षकों का भय कम हो और वह बिना तनाव के शिक्षण कार्य कर सकें। ऐसे घृणित कार्य करने वालों के खिलाफ संगठन आर-पार की लड़ाई लड़ेगा।
इस मौके पर अजय यादव, संध्या चौहान, ज्योत्सना यादव, आभा राठौर, आनंद राघव, संजीव, राका चौहान, सुरजन, महेंद्र प्रताप, संध्या यादव, नीलम चौहान, रीता, अखिलेश, मेघसिंह आदि मौजूद थे।