फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरैया में वसूली करने गए सचिव की पिटाई

Mon, 16 Jun 2014 05:30 AM IST
Mainpuri
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना कोतवाली के गांव सरैया में कुर्क अमीन के साथ वसूली करने गए सहकारी समिति करीमगंज के प्रभारी सचिव देवराज सिंह यादव की छह बकाएदारों ने पिटाई कर दी। गाली गलौच करते हुए गांव में दोबारा आने पर जान से मारने की धमकी दी। सचिव ने मारपीट करने वालों पर घड़ी और जंजीर लूटने का आरोप लगाया है। सचिव ने इस संबंध में डीएम को प्रार्थना पत्र भेजा। डीएम के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सहकारी समिति करीमगंज के प्रभारी सचिव देवराज सिंह यादव चार जून को थाना कोतवाली के गांव सरैया में बकाएदारों से वसूली करने गए थे। उनके साथ आंकिक आनंद उर्फ बलवीर और कुर्क अमीन बृजेश सिंह भी थे। वह गांव में बकाएदारों से वसूली कर रहे थे। तभी अन्य बकाएदार हरिशंकर, रामसरन, गंगासरन, विपिन, देवेंद्र, सचिन वहां आ गए। उन्होंने वसूली का विरोध शुरू कर दिया। सचिव द्वारा सरकारी धन की हर हाल में वसूली किए जाने की बात कहने पर आरोपियों ने उनकी पिटाई कर दी।
देवराज के अनुसार बकाएदारों ने सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए गाली गलौच कर गांव दोबारा आने पर जान से मारने की धमकी दी। हमलावरों ने उनकी घड़ी और जंजीर लूट ली। शोरगुल सुनकर गांव के अन्य लोगों को आता देख हमलावर वहां से भाग गए। सचिव ने कोआपरेटिव एआर को घटना की जानकारी देते हुए लिखित शिकायत की। एआर ने सचिव के प्रार्थना पत्र को डीएम को भेज दिया। डीएम के आदेश पर रविवार को पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश में दबिश दी लेकिन कोई घर पर नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें