फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां, बुआ और मामा ने स्वीकारी नहर में फेंकने की बात

Mon, 16 Jun 2014 05:30 AM IST
Mainpuri
विज्ञापन
विज्ञापन
औंछा (मैनपुरी)। गर्भवती किशोरी को जान से मारने की नीयत से नहर में फेंकने की आरोपी मां, बुआ और मामा को पुलिस ने पकड़ लिया है। तीनों से अलग-अलग हुई पूछताछ में उन्होंने किशोरी को नहर में फेंकने की बात स्वीकार की है। सैफई में भर्ती कराई गई किशोरी को रविवार की शाम हालत में सुधार होने पर पुलिस मैनपुरी ले आई। उसका सोमवार को कोर्ट में बयान दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन

गुरुवार की शाम जसराना क्षेत्र में गर्भवती किशोरी को उसकी मां, मामा और बुआ ने हाथ पैर बांधकर जान से मारने की नीयत से नहर में फेंक दिया था। शुक्रवार की सुबह औंछा क्षेत्र में झाल नगरिया के पास निचली गंग नहर बेवर ब्रांच में ग्रामीणों ने किशोरी को बरामद किया था। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने किशोरी की मां, बुआ और मामा को उनके घर से पकड़ लिया। जानकारी होने पर एसपी श्रीकांत सिंह थाना औंछा पहुंचे।
एसपी ने तीनों से अलग-अलग पूछताछ की। उन्होंने किशोरी के गर्भवती होने की वजह से उसे जान से मारने की नीयत से नहर में फेंकने और उसकी बिना सहमति के पाढ़म क्षेत्र में गर्भपात कराने की कोशिश की बात स्वीकार की। किशोरी की मां और बुआ को पूछताछ के बाद महिला थाने में भेजा गया है। मामा से थाना औंछा में पुलिस पूछताछ कर रही है। रविवार की शाम किशोरी की हालत में सुधार होने पर पुलिस उसे सैफई अस्पताल से मैनपुरी ले आई। महिला थानाध्यक्ष ने उससे पूछताछ की। मां और बुआ की मौजूदगी में किशोरी ने दोनों पर जान से मारने की नीयत से नहर में फेंकने और पाढ़म में जबरन गर्भपात कराने के प्रयास का आरोप लगाया है। महिला थानाध्यक्ष नीरजा चौधरी ने बताया कि किशोरी की हालत में सुधार हुआ है। सोमवार को महिला पुलिस की मौजूदगी में कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


आरोपी का मिला सुराग
किशोरी से दुष्कर्म करने के आरोपी के बारे में पुलिस को सुराग मिला है। पुलिस के अनुसार थाना औंछा के गोपालपुर का रहने वाला प्रेमपाल ही दुष्कर्म का आरोपी है। किशोरी को नहर में फेंके जाने के बाद से वह गांव से फरार है। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है। एसपी ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की दो टीमें भेजी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें