फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्विलांस टीम ने पकड़ी 700 पेटी बीयर

Fri, 04 Apr 2014 05:30 AM IST
Mainpuri
विज्ञापन
विज्ञापन
कुसमरा। थाना एलाऊ क्षेत्र में गुरुवार को चेकिंग के दौरान सर्विलांस टीम ने एक डीसीएम से 700 पेटी बीयर लदी पकड़ी। गाजियाबाद से कानपुर देहात के लिए जा रही डीसीएम के चालक के पास रूट चार्ट न होने के कारण पुलिस ने उसे कब्जे में ले लिया। चालक के पास जो बिल्टी मिली उस पर दूसरा वाहन नंबर अंकित है। एसओ एलाऊ ने बताया कि आबकारी विभाग की टीम ने कागजात सही बताए। इस पर डीसीएम को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

गुरुवार की दोपहर एलाऊ क्षेत्र में थाने के सामने बैरियर लगाकर सर्विलांस टीम वाहनों की चेकिंग कर रही थी। दोपहर दो बजे मैनपुरी की ओर से आई डीसीएम को सर्विलांस टीम प्रभारी अवर अभियंता कामता प्रसाद ने पुलिस की मदद से रोकने की कोशिश की। चालक वाहन रोकने की बजाय खेत से होकर कुसमरा की ओर भागा। सर्विलांस टीम ने पीछा कर डीसीएम को थाना एलाऊ क्षेत्र में दिवलपुर के पास पकड़ लिया। डीसीएम पर (यूपी82टी/1596) नंबर अंकित है।
टीम प्रभारी ने डीसीएम से जब पूछताछ की तो उसने अपना नाम पुष्पेंद्र सिंह यादव निवासी प्रेमपुर थाना छिबरामऊ जिला कन्नौज बताया है। टीम ने डीसीएम की तलाशी ली तो उसमें बीयर लदी मिली। टीम चालक और डीसीएम को थाना एलाऊ ले गई। टीम प्रभारी और थानाध्यक्ष ने जब डीसीएम चालक से बिल्टी मांगी तो बिल्टी पर वाहन नंबर (यूपी74सी/1359) अंकित था। चालक ने बताया कि गाजियाबाद से डीसीएम में 700 पेटी लादकर वह बुधवार की रात कानपुर देहात के लिए चला था। पुलिस ने जब उससे रूट चार्ट मांगा तो वह चार्ट भी नहीं दिखा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, इस संबंध में एसओ एलाऊ ने बताया कि आबकारी विभाग की टीम मौके पर आई थी। उन्हें सारे कागजात सभी मिले। इस पर डीसीएम को थाने से छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें