फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैदी ने की राइफल छीनने की कोशिश

Thu, 03 Apr 2014 05:30 AM IST
Mainpuri
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। पुलिस लाइन में तैनात एक सिपाही ने जेल में निरुद्ध कैदी पर मारपीट कर राइफल छीनने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। सिपाही ने कैदी के खिलाफ देर शाम कोतवाली में तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन के सिपाही यतींद्र कुमार के अनुसार वह बुधवार को जेल में बंद कैदियों को पेशी के लिए अपने साथियों के साथ दीवानी लाया था। दीवानी हवालात से वह एक कैदी दिवारी लाल निवासी नगला दौलत थाना कोतवाली को पेशी के लिए कोर्ट ले गया था। कोर्ट से पेशी कराकर वापस हवालात लाया। वहां दिवारी लाल ने उसके साथ मारपीट की। उसने राइफल छीनने की भी कोशिश की। सिपाही के साथियों ने किसी तरह राइफल बचाई। दीवानी हवालात से कैदियों को जेल पहुंचाने के बाद सिपाही ने देर शाम थाना कोतवाली पहुंच कर कैदी के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। सीओ सिटी बीपी सिंह का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। वह जानकारी जुटाएंगे। अगर कैदी ने ऐसा किया है तो उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें