फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डकैती के आरोपियों ने किया सरेंडर, भेजे जेल

Wed, 13 Nov 2013 05:38 AM IST
Mainpuri
विज्ञापन
विज्ञापन
किशनी। थाना क्षेत्र के ऊंचा इस्लामाबाद निवासी राजेश तिवारी द्वारा वर्ष 2010 में दर्ज कराई गई डकैती की रिपोर्ट के 10 आरोपियों ने मंगलवार को स्पेशल जज डकैती के न्यायालय में सरेंडर कर दिया। वहां से सभी को जेल भेजा गया है। एक आरोपी को पहले ही जेल भेजा जा चुका है और दो आरोपियों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

ऊंचा निवासी राजेश तिवारी ने दो अक्तूबर 2010 को गांव के रामशंकर तिवारी, शशिकांत, सूर्यकांत, देवेंद्र, धर्मेंद्र, रामू, नीरज, संजीव कुमार, रामनरेश, चंदप्रकाश, विनोद कुमार, प्रमोद कुमार, अवधेश कुमार निवासी बम्हौरा थाना बकेवर जिला इटावा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें घर में घुसकर फायरिंग करने, पत्नी और पुत्री के साथ मारपीट, बाइक, एक लाख रुपये, सोने के जेवर लूटने, घर के बाहर खड़ी बोलेरो में आग लगाने का आरोप लगाया गया था। पुलिस चंद्रप्रकाश को पहले ही जेल भेज चुकी है। आरोपी विनोद की बीमारी से मौत हो चुकी है। इसी बीच प्रमोद कुमार की हत्या कर दी गई थी। मंगलवार को रामशंकर, शशिकांत, सूर्यकांत, देवेंद्र, धर्मेंद्र, रामू, नीरज, संजीव कुमार, रामनरेश, अवधेश ने स्पेशल जज डकैती एसके वाजपेई की कोर्ट में सरेंडर कर दिया। वहां से सभी को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें