फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीएम में लदे 16 बछड़े बरामद

Mon, 02 Sep 2013 05:34 AM IST
Mainpuri
विज्ञापन
विज्ञापन
घिरोर। शनिवार रात करहल रोड पर चौकी के निकट पुलिस ने एक डीसीएम को रोका। तलाशी के दौरान डीसीएम में 16 बछड़े मिले। इस दौरान चालक गाड़ी छोड़कर मौके से भाग गया। उसमें सवार दो लोगों को पुलिस ने दबोच लिया। बछड़ों को ग्रामीणों की सुपुर्दगी में देने के साथ ही पकड़े गए दोनों लोगों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने गश्त के दौरान करहल रोड पर आ रही एक डीसीएम को शक के आधार पर चेकिंग के लिए रोका। पुलिस को देख चालक डीसीएम छोड़कर मौके से भाग गया। गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें 16 बछड़े लदे मिले। सभी के पैर और मुंह बेरहमी से बांधे गए थे। पुलिस ने डीसीएम सवार दो लोगों को मौके से दबोच लिया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम शफीक उर्फ काना बंजारा निवासी बड़ाहार घिरोर, अशफाक उर्फ कालिया बंजारा निवासी नदरई कासगंज बताए। उन्होंने बताया कि वह गौवंश को पशु मेले से खरीद कर रामपुर ले जा रहे थे। वे खरीद संबंधी मेले की कोई रसीद दोनों नहीं दिखा सके। पुलिस डीसीएम और दबोचे गए दोनों को थाने ले गई। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया और बरामद गौवंश को ग्रामीणों की सुपुर्दगी में दे दिया। डीसीएम पर अंकित नंबर यूपी23टी/2769 के आधार पर गाड़ी के मालिक और चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें