फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुन्नामई में एक और बालिका ने तोड़ा दम

Sat, 10 Aug 2013 05:33 AM IST
Mainpuri
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में संक्रामक रोगों का प्रकोप जारी है। विकास खंड सुल्तानगंज क्षेत्र के ग्राम सुन्नामई में एक और बालिका की मौत हो गई। गांव में अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी इसके बाद भी गांव के हालात सामान्य बता रहे हैं। जिला अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में शुक्रवार को एक बंदी सहित 11 लोगों को डायरिया से पीड़ित होने पर भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

विकास खंड सुल्तानगंज क्षेत्र के ग्राम सुन्नामई निवासी बनारसी दास की पुत्री नंदिनी (3) को उल्टी दस्त से गंभीर हालत होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ जिसके कारण नंदिनी की मौत हो गई। गौरतलब है कि गांव में पूर्व में डायरिया से जमुना देवी, अमन कुमार, सुरुचि, सुरेश की मौत हुई है। जबकि पूसे लाल और अनारवती की मौत पेट दर्द से हो चुकी है। वहीं जिला कारागार में निरुद्ध बंदी सुनील (30) को शुक्रवार दोपहर बाद अचानक तेज उल्टी दस्त होने लगे। जिला कारागार के चिकित्सक ने बंदी को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
वहीं शुक्रवार दोपहर बाद तक जिला अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में डायरिया से पीड़ित होने पर रामलीलाल मैदान निवासी कल्पना (30), छपट्टी निवासी विजय (36), औंछा के मोहल्ला गढ़ी निवासी इरफान की पुत्री खुशबू (दो वर्ष), कोतवाली के इटौरा निवासी शिवकुमार (30), भोगांव निवासी उमेश चंद्र के पुत्र आदित्य (एक वर्ष), बिछवां के पीरपुर निवासी सत्यपाल (20), कोतवाली के लालपुर निवासी मिथलेश (30), मोहल्ला बंशीगौहरा निवासी रामविलास के पुत्र कुनाल (ढाई वर्ष), औंछा के नगला अमर सिंह निवासी इतवारीलाल (36) और ग्राम ताबेपुर निवासी राजेंद्र सिंह की पुत्री कामिनी (ढाई वर्ष) को भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

...........................
गांव में प्रतिदिन टीम जाकर रोगियों को इलाज दे रही है। गांव के हालात सामान्य हैं। ग्रामवासियों ने जिलाधिकारी से गांव में पहुंच कर व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन

- डा.वीके गुप्ता, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें