फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

400 मीटर दौड़ में रीता, समीर ने बाजी मारी

Wed, 06 Mar 2013 05:30 AM IST
Mainpuri
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। श्रीचित्रगुप्त महाविद्यालय के वार्षिक खेलकूद समारोह के दूसरे दिन खेल स्पर्धाओं में छात्र-छात्राओं ने कौशल का प्रदर्शन किया। 400 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में रीता और बालक वर्ग में समीर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य डॉ. अनिल यादव ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं के दूसरे मंगलवार को 400 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में बीए प्रथम वर्ष की रीता यादव ने प्रथम, बीए तृतीय वर्ष की शिवा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जबकि बालक वर्ग में बीए प्रथम वर्ष के समीर सिंह ने प्रथम, बीएससी तृतीय वर्ष के देवेेंद्र सिंह चौहान ने द्वितीय और बीएससी प्रथम वर्ष के असीम यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 3000 मीटर बालक वर्ग की दौड़ में बीए प्रथम वर्ष के समीर चौहान ने प्रथम, बीए प्रथम वर्ष के विवेक कुमार ने द्वितीय और बीएससी तृतीय वर्ष के राहुल कु मार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
डिस्कस थ्रो बालक में एमए प्रथम वर्ष के वरुण किशोर ने प्रथम, बीएससी प्रथम वर्ष के राहुल कुमार ने द्वितीय, बीए द्वितीय वर्ष के मुहम्मद सादिक ने तृतीय, ऊंची कूद बालक में बीए प्रथम वर्ष के राजा चंद ने प्रथम, बीए द्वितीय वर्ष के मुहम्मद सादिक ने द्वितीय, लंबी कूद बालक में बीएससी प्रथम वर्ष के सचिन बाथम ने प्रथम, बीएससी प्रथम वर्ष के आनंद मोहन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद बालिका में एमए प्रथम वर्ष की रोहणी चौहान ने प्रथम, बीए तृतीय वर्ष की शिवा चौहान ने द्वितीय और गोला फेंक में एमए प्रथम वर्ष की दिव्या चौहान ने प्रथम, एमए फाइनल की रमन चौहान ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

महाविद्यालय के क्रीड़ाधिकारी डॉ. संजय चौहान ने बताया कि बुधवार को सुबह दस बजे बालक और बालिका वर्ग की 200 एवं 100 मीटर दौड़ का आयोजन किया जाएगा। बालक वर्ग की गोला फेंक का भी फाइनल होगा। प्रतियोगिता के बाद प्राचार्य डॉ. अनिल यादव पुरस्कार वितरण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें