फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैष्णो देवी धाम को पद यात्री रवाना

Fri, 01 Feb 2013 05:30 AM IST
Mainpuri
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। 10 सदस्यीय नवयुवकों का एक जत्था पैदल मां वैष्णो देवी की यात्रा के लिए रवाना हुआ। यात्रियों में एक विकलांग भी शामिल है जो ट्राई साइकिल से यात्रा पर निकला। जत्थे के सदस्यों ने रवाना होने से पहले मां शीतला मंदिर पर पूजा अर्चना की और मां के जयकारे लगाए।
विज्ञापन

करहल क्षेत्र के ग्राम रूपपुर निवासी राजेश भदौरिया, शहवीर सिंह राठौर, विश्वनाथ सिंह, श्यामसुंदर, अभयराम, आनंद, पिंकू भदौरिया, विकास राठौर, शीलेंद्र चौहान एवं विकलांग पंकज चौहान ने गांव में मां के मंदिर में पूजा अर्चना की और अखंड ज्योति जलाकर संकल्प लिया कि जलती हुई अखंड ज्योति के साथ पद यात्रा की जाएगी। मां वैष्णो देवी के दर्शन के बाद अखंड ज्योति को नव निर्मित मंदिर में स्थापित किया जाएगा।
करहल से जत्था नुमाइश मैदान स्थित मां शीतला मंदिर पर पहुंचा। वहां पुजारी रामप्रकाश शुक्ला ने यात्रियों से विधिवत पूजा अर्चना कराई। शुक्ला ने कहा कि पैदल वैष्णो देवी तक की यात्रा करना कठिन कार्य है। युवकों का साहस है कि उन्होंने संकल्प लिया है। मां उनका संकल्प अवश्य पूरा करेंगी। इस मौके पर कुलदीप चौहान, सौरभ, अरविंद, उदय, अनुज, प्रदीप चौहान, सौरभ चौहान, मोनू चौहान आदि ने पद यात्रियों को तिलक लगाकर तथा माल्यार्पण कर विदा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें