फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही की हत्या कर दो डबल मर्डर के आरोपी फरार

Fri, 01 Feb 2013 05:30 AM IST
Mainpuri
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। दोहरे हत्याकांड के आरोपी दो सगे भाईयों को पेशी के बाद उनके घर लेकर जाने की लापरवाही एक सिपाही को भारी पड़ गई। दोनों ने रास्ते में सिपाही की हत्या कर दी और शव कार से फेंककर फरार हो गए। सिपाही की हत्या से जिले में हड़कंप मच गया। पूरे जिले की सीमाओं को सील कर चेकिंग शुरू करा दी गई। आरोपियों को दबोचने के लिए पुलिस कई टीम बनाकर अलग अलग जगह पर दबिश देने के लिए रवाना कर दी गई।
विज्ञापन

गत वर्ष 11 जून को डीएम आवास के पास थाना भोगांव के महोली खेड़ा निवासी प्रधानाचार्य राजवीर सिंह यादव और अहिरवा निवासी पवन शाक्य की ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी गई थी। इस घटना में शामिल एक आरोपी चंद्रकुमार ने न्यायालय में समर्पण किया था। चंद्रकुमार के भाई ऋषि कुमार को एसटीएफ ने जनवरी माह के पहले सप्ताह में शाहजहांपुर में दबोचा था। जिला जज न्यायालय में यह मुकदमा चल रहा है। गुरुवार को दोनों भाइयों सहित हत्याकांड के अन्य आरोपियों को पेशी पर लाया गया था।
न्यायालय में पेशी के बाद चंद्रकुमार और ऋषि कुमार ने कांस्टेबल अजय यादव पुत्र पूरन सिंह निवासी बंजराहार थाना सैफई जिला इटावा से कहा कि वह उन्हें भोगांव में उनके घर मिलवा लाए। अजय इनके झांसे में आ गया और आरोपियों को जेल ले जाने के बजाए, उनके परिचित की कार से भोगांव लेकर चल दिया। थाना भोगांव क्षेत्र में सूजापुर के समीप दोपहर ढाई बजे के लगभग दोनों भाइयों ने सिपाही अजय यादव को कार में ही गोली मारकर हत्या कर दी और चलती कार से शव को सड़क पर फेंक कर कार सहित भाग गए। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो वहां पर एक कार और भी पहुंची थी तथा उसमें भी कुछ लोग और दो महिलाएं बैठी थी। माना जा रहा है कि इन्होंने ही आरोपियों को असलाह उपलब्ध कराया। बाद में सिपाही के शव को जिला अस्पताल लाया गया। अस्पताल में एसपी शलभ माथुर, एएसपी आरपी सिंह, सीओ सिटी आरके श्रीवास्तव सहित काफी पुलिस बल पहुंच गया। एसपी ने बताया कि आरोपियों को दबोचने के लिए जिले की सीमाएं सील कर कई टीमें गठित कर दी गईं हैं। कांस्टेबल आरोपियों को कैसे और क्यों ले गया था इसकी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें