फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: स्कूली बच्चों के नियम विरुद्ध ले जाने पर 9 वाहन सीज

Thu, 09 Jul 2026 10:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। स्कूल के बच्चों को अनाधिकृत रुप से वाहनों में ले जाने पर परिवहन विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। ऑटो, ई रिक्शा, वैन और अन्य वाहनों में स्कूली बच्चों को ले जाने पर बृहस्पतिवार को नौ वाहनों पर कार्रवाई की गई और 23 वाहनों का चालान किया गया।
विज्ञापन

जनपद में सवारी ले जाने वाले वाहन अनाधिकृत रूप से बच्चों को स्कूल से लाने और ले जाने का काम कर रहे हैं, जबकि परिवहन विभाग की ओर से इस पर प्रतिबंध लगा हुआ है। बृहस्पतिवार को परिवहन विभाग ने ऐसे ही वाहनों पर कड़ी कार्रवाई की। एआरटीओ सिद्धार्थ यादव ने बताया कि थाना करहल क्षेत्र में कुल वाहनों के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें पुलिस लाइन भेजा गया। इसके अलावा करीब 23 वाहनों का चालान किया गया। कोई भी वाहन अनाधिकृत रूप से स्कूल के बच्चों को ले जाएगा, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें