फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ अधिकारियों का डीएम ने वेतन रोका

Tue, 21 Mar 2017 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
आठ अधिकारियों का डीएम ने वेतन रोका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तहसील दिवस से अनुपस्थित रहने पर सहायक निदेशक मत्स्य, सेवायोजन अधिकारी, विकलांग कल्याण अधिकारी, एसओसी चकबंदी, एआईजी स्टांप, थानाध्यक्ष घिरोर, एबीएसए, सीडीपीओ कुरावली का डीएम ने एक दिन का वेतन रोककर स्पष्टीकरण देेने को कहा। डीएम ने सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई। चुनाव के बाद पहली बार हुए तहसील दिवस में प्रचार नहीं होने पर कम संख्या में ही फरियादी शिकायतें लेकर पहुंचे।
विज्ञापन


तहसील दिवस में मंगलवार को कुरावली में छह फरियादी शिकायतें लेकर पहुंचे। किसी भी शिकायत की निराकरण नहीं हो सका। सभी को संबंधित अधिकारियों को समय सीमा में निस्तारित करने के निर्देश दिए। डीएम चंद्रपाल सिंह ने कहा अधिकारी कार्यशैली सुधारें और समय से कार्यालय में उपस्थित हों। अधिकारी जन शिकायतों के निस्तारण के प्रति संवेदनशील रहें और जनता की शिकायतों का गुणवत्तापूर्वक निस्तारण करें। एसपी सुनील कुमार सक्सेना, सीडीओ विजय कुमार गुप्ता, एसडीएम कुरावली महेश प्रकाश, सीओ शमशेर सिंह, सीएमओ राम किशन, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण अनिल कुमार,  उप निदेशक कृषि यूबीसिंह गौतम, समाज कल्याण अधिकारी अजयवीर सिंह यादव, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी योगेश कुमार सारस्वत, जिला कृषि अधिकारी पीसी विश्वकर्मा, परियोजना अधिकारी नेडा संजय वर्मा, बीडीओ गणेश प्रसाद आदि मौजूद थे।

सो गए थानाध्यक्ष औंछा
कुरावली। तहसील दिवस में जहां डीएम अधीनस्थों को निर्देश दे रहे थे। वहीं आगे की लाइन में बैठे थानाध्यक्ष औंछा सो रहे थे। उनके बगल में बैठे दूसरे थानाध्यक्ष ने कैमरा की लाइट चमकते ही थानाध्यक्ष औंछा को जब तक जगाया तब तक वह कैमरे में कैद हो चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें