हिंदू युवा वाहिनी ने निकाली विजय यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
हिंदू युवा वाहिनी ने वाहिनी के संस्थापक सांसद योगी आदित्यनाथ को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाए जाने पर नगर में विजय यात्रा निकाली। बैंडबाजों के साथ वाहिनी के कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए सड़कों पर निकले।
मंगलवार को हिंदू युवा वाहिनी के अध्यक्ष विनय सिंह चौहान, प्रभारी दिनेश सिंह चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विजय यात्रा निकाली। वाहिनी कार्यालय से शुरू हुई विजय यात्रा में तमाम कार्यकर्ता शामिल हुए। एक ही नारा एक ही काम, जय श्री राम जय श्री राम के नारे लगाते हुए कार्यकर्ता सड़कों पर निकले। स्टेशन रोड कचहरी रोड, सदर बाजार, लेनगंज, बजाजा बाजार होती हुई विजय यात्रा घंटाघर पहुंचकर समाप्त हुई। महामंडलेश्वर हरिहरानंद महाराज ने विजय यात्रा को रवाना किया। विजय यात्रा में राहुल राठौर, पीयूष श्रीवास्तव, चेतन चौहान, समर सिंह, दीपक चौहान, दीपेश दीक्षित, अंकित, विशाल वर्मा, अमन गुप्ता, सूरज पंडित, संजीव दीक्षित, सुमित सिकरवार, अमन पांडेय, अवधेश चौहान, आर्यन राठौर, सुरेंद्र चौहान, राजेंद्र सोनी आदि मौजूद थे।