फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों के लिए अंतिम दिन 79 आपत्तियां दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों की सूची जारी होने के बाद कॉलेज संचालकों की ओर से आपत्तियां दर्ज कराई गई हैं। किसी ने विद्यालय को परीक्षा केंद्र न बनाए जाने पर आपत्ति दी तो किसी ने परीक्षा केंद्र बनाए जाने पर आपत्ति दर्ज कराई है। छात्रों के अध्ययनरत विद्यालय से परीक्षा केंद्र की दूरी को लेकर भी आपत्ति दी गई। ऑनलाइन और ऑफलाइन 79 आपत्तियां दर्ज कराई गई हैं। जिला समिति अब इन आपत्तियों का समाधान कर परीक्षा केंद्रों की सूची जारी करेगी।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से वर्ष 2026 की परीक्षा के लिए जिले में इस बार 84 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। बोर्ड की ओर से ऑनलाइन परीक्षा केंद्रों की सूची 30 नवंबर की शाम जारी की गई थी। इस सूची में 11 राजकीय, 44 सहायता प्राप्त और 29 मान्यता प्राप्त विद्यालय शामिल किए गए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार ने जिले के विद्यालयों के प्रबंधक, प्रधानाचार्यों को पत्र जारी कर चार दिसंबर की शाम पांच बजे तक ऑनलाइन और ऑफलाइन आपत्तियां दर्ज कराने के लिए कहा था। जिस पर कॉलेज संचालकों की ओर से 79 आपत्तियां दर्ज कराई गईं। डीआईओएस कार्यालय में पहुंची 79 आपत्तियों में सबसे अधिक विद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाए जाने से जुड़ी हैं। सात आपत्तियां ऐसी भी पहुंची हैं, जिनमें परीक्षा केंद्र बने विद्यालय के संचालकों ने विद्यालय को परीक्षा केंद्र न बनाए जाने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन


बोर्ड परीक्षा केंद्रों की सूची जारी होने के बाद दर्ज कराई गई आपत्तियों का निस्तारण डीएम की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा किया जाएगा।
सतीश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें