फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने 62 खिलाड़ी अयोध्या रवाना

Sun, 08 Mar 2026 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 8 अयोध्या के लिए रवाना होते जिले के खिलाड़ी। स्रोत शिक्षा विभाग
विज्ञापन
मैनपुरी। राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन 9 से 11 मार्च तक अयोध्या में किया जाएगा। रविवार को प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए जनपदीय खिलाड़ी रवाना हुए। प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में जिले के 62 खिलाड़ी भाग लेंगे।
विज्ञापन

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को खंड शिक्षा अधिकारी करहल एवं जागीर उदनारायण कटियार ने झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने बताया कि बेसिक स्कूलों की खेलकूद प्रतियोगिताओं में जिले के बच्चों ने न केवल जनपद स्तर पर बल्कि मंडल स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाई। मंडल स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले जिले के 62 बच्चे प्रदेश स्तर के लिए चयनित हुए हैं। उन्होंने बताया कि अयोध्या में आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जिले के 62 खिलाड़ी और उनके शिक्षक रवाना किए गए हैं। ये खिलाड़ी जिला जिला व्यायाम शिक्षक राकेश कुमार, जिला स्काउट मास्टर कृष्ण कुमार, उमेश चंद्र ब्लॉक व्यायाम शिक्षक, भानु प्रकाश, आशीष सक्सेना, विमलेश कुमार की देख रेख में अपना प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें