केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की परीक्षाएं गुरुवार को शुरू हो गई। पहल दिन इंटरमीडिएट में अंग्रेजी का पेपर हुआ। आसान पेपर देखकर परीक्षार्थियों को राहत मिली। जिले के तीन परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित हुई। इसमें 477 परीक्षार्थियों में से 42 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
परीक्षा केंद्र जवाहर नवोदय विद्यालय भोगांव से पंजीकृत 65 परीक्षार्थियों में से एक, ब्लूमिंग बड्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल से पंजीकृत 145 में से आठ, जेएस मेमोरियल से पंजीकृत 106 में से 15, पैराडाइज स्कूल से पंजीकृत 38 में से छह एवं 74 प्राइवेट परीक्षार्थियों में से 12 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। डा. किरन सौजिया सीनियर सेकेंडरी एजूकेशन एकेडमी के सभी पंजीकृत 49 उपस्थित रहे।
परीक्षा केंद्र सुदिती ग्लोबल एकेडमी में परीक्षा हुई। शहर के दूसरे परीक्षा केंद्र जवाहर नवोदय विद्यालय भोगांव पर पंजीकृत 316 परीक्षार्थियों में से 20 अनुपस्थित रहे। इनमें एसबीआरएल एकेडमी के पंजीकृत 162 में से दो परीक्षार्थी, केनी चिल्ड्रन्स एकेडमी के पंजीकृत 103 में से दो तथा आकांक्षा ग्लोबल एकेडमी के पंजीकृत 51 में से 16 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। तीसरे परीक्षा केंद्र एसबीआरएल एकेडमी में पंजीकृत कुल 506 परीक्षार्थियों में से पांच अनुपस्थित रहे। इनमें सुदिती ग्लोबल एकेडमी से पंजीकृत 195 में से एक, सेंट मैरी स्कूल से पंजीकृत 105 परीक्षार्थियों में से एक तथा सीआरबी पब्लिक स्कूल से पंजीकृत 206 परीक्षार्थियों में से तीन परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सुदिती ग्लोबल एकेडमी उपकेंद्र व्यवस्थापक डा. कुसुम मोहन एवं लव मोहन ने बताया कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर पांच सदस्यों के एक आंतरिक सचल दल ने निरीक्षण किया। साथ ही केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा गठित फ्लाइंग स्क्वाएड की टीम ने भी परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया।
विद्यार्थियाें से बातचीत
तैयारी के अनुसार ही अंग्रेजी का पेपर आया। इसके चलते पेपर काफी अच्छा हुआ है। उम्मीद हैं इस पेपर 70 प्रतिशत से कम अंक नहीं आएंगे।
छात्रा अंजली
पहला पेपर बहुत अच्छा हुआ। तैयार किए गए प्रश्न ही आए। इसके चले समय से 15 मिनट पहले ही पेपर हो गया था।
छात्रा डॉली
अंग्रेजी का प्रथम पेपर उम्मीद के अनुसार ही हुआ। कुछ प्रश्न बड़े जरूर थे, लेकिन कठिन नहीं। कालेज में जो पढ़ाया गया वह आया।
छात्रा भारती
सुबह से डर लग रहा था कि पता नहीं अंग्रेजी का पेपर कैसा आएगा। पेपर देखने के बाद चैन की सांस ली और सभी प्रश्न हल कर दिए।
छात्रा तपस्या