मंगलवार को चारों विधानसभाओं के लिए कुल 40 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। इनमें 22 प्रत्याशी निर्दलीय और शेष कई राजनीतिक दलों के थे। भाजपा नेता रामनरेश अग्निहोत्री ने भोगांव से और सपा छोड़कर जन अधिकार मंच में शामिल हुईं सुमन दिवाकर ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके अलावा अंतिम दिन तक कुल 64 नामांकन विभिन्न विधानसभा सीटों पर हुए हैं।
मैनपुरी सदर सीट से सुधीर शाक्य निर्दलीय, सुरजीत सिंह निर्दलीय, शांती स्वरूप शाक्य जन आदेश अश्विनी सेना, सुरेंद्र गुप्ता निर्दलीय, ब्रजेश पाथरिया लोक दल, रामनरेश भारतीय सुभाष सेना, संजीव यादव निर्दलीय, प्रदीप कुमार राष्ट्रीय लोकदल, मुकेश शाक्य निर्दलीय, पाल सिंह निर्दलीय और ओमपाल फौजी जनता पार्टी ने नामांकन किया। करहल सीट से रन विजय भारतीय सुभाष सेना, पन्नालाल निर्दलीय, मुकुल निर्दलीय, रामप्रकाश निर्दलीय, ब्रजेश कुमार लोकदल और विनय कुमार निर्दलीय ने नामांकन किए। वहीं किशनी सीट से ग्रीश कुमार राष्ट्रीय लोकदल, नेत्रपाल भारतीय सुभाष सेना, नाथूराम निर्दलीय, रनवीर सिंह निर्दलीय, सुमन दिवाकर जन अधिकार मंच, आशीष निर्दलीय, अखिलेश निर्दलीय, लीना सिंह निर्दलीय, प्रदीप कुमार निर्दलीय और मीरा फौजी जनता पार्टी ने नामांकन किया। वहीं भोगांव सीट से अरविंद निर्दलीय, धीरेंद्र कुमार निर्दलीय, हरिशचंद्र जन अधिकार मंच, हेमसिंह निर्दलीय, कप्तान सिंह निर्दलीय, खेमचंद्र जन भावना पार्टी, प्रभात कुमार फौजी जनता पार्टी, रामनरेश अगिभनहोत्री भाजपा, रमेश आर सिंह जन आदेश अश्विनी सेना, संदीप कुमार निर्दलीय, सतीश कुमार निर्दलीय, सुभाष राष्ट्रीय लोकदल और सुनील कुमार ब्रज विकास पार्टी से नामांकन किया।
वहीं अब तक चारों विधानसभाओं पर कुल 64 पर्चे दाखिल किए गए। इनमें से सर्वाधिक नामांकन पत्र 22 भोगांव विधानसभा में भरे गए। इसके बाद मैनपुरी विधानसभा पर 17, किशनी विधानसभा पर 13 और करहल विधानसभा पर कुल 12 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। भोगांव विधानसभा पर राहुल राठौर और बसपा प्रत्यासी सुरेंद्र सिंह ने दो बार नामांकन पत्र दाखिल किए।