फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: 40 कॉलेजों को छात्रवृत्ति डाटा लॉक नहीं करने पर दिया नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मैनपुरी। जिला विद्यालय निरीक्षक ने 40 कॉलेजों को छात्रवृत्ति प्रक्रिया में लापरवाही पर नोटिस जारी किया है। इन कॉलेजों ने अब तक विद्यालय का प्रोफाइल लॉक नहीं किया है। इससे छात्र-छात्राएं छात्रवृत्ति के लिए आवेदन नहीं कर पा रहे हैं।
कॉलेज संचालक बार-बार चेतावनी के बाद भी छात्रवृत्ति प्रक्रिया में रुचि नहीं ले रहे हैं। 40 कॉलेजों ने अब तक विद्यालय का प्रोफाइल लॉक नहीं किया है। मंगलवार को जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी राजेश कुमार बघेल ने गूगल मीट पर समीक्षा की। समीक्षा बैठक में भी 40 कॉलेज के प्रधानाचार्य या संचालक शामिल नहीं हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने संबंधित कॉलेज संचालकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। यह कार्रवाई छात्रों के भविष्य को देखते हुए की गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार ने कॉलेज संचालकों को छात्रवृत्ति प्रक्रिया पूरी करने के लिए कई बार चेतावनी दी थी।
इसके बावजूद 40 कॉलेजों ने अपने विद्यालय प्रोफाइल लॉक नहीं किए। समीक्षा बैठक में भी ये कॉलेज अनुपस्थित रहे।
इस गंभीर लापरवाही के कारण हजारों छात्र-छात्राएं छात्रवृत्ति से वंचित हो सकते हैं। इन कॉलेजों के संचालकों से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें