मैनपुरी। ग्राम प्रधानी के चुनावों में दूसरे चरण का मतदान मंगलवार को होगा। दूसरे चरण में बेवर और किशनी में मतदान होगा। इसमें 291965 मतदाता कुल 3291 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इनमें प्रधान पद के 1508 और वार्ड सदस्य के लिए 1783 उम्मीदवार शामिल हैं।
मंगलवार को होने वाले चुनाव में 3291 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनमें बेवर ब्लाक में प्रधान के 87 पदों पर कुल 875 उम्मीदवार मैदान में हैं। वहीं वार्ड सदस्य के 1089 पदों पर 1011 लोग चुनाव लड़ रहे हैं। इनके लिए कुल 151895 मतदाता अपने अधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव प्रक्रिया सुचारु चलाने के लिए अधिकारियों ने ब्लाक को 23 सेक्टर और 12 जोन में बांटा है। इसके लिए क्रमश: इतने ही सेक्टर मजिस्ट्रेट और जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।
वहीं किशनी ब्लाक में प्रधान के 62 पद के लिए कुल 633 लोग मैदान में है। वहीं सदस्य के 806 पद के लिए कुल 772 लोग मैदान में हैं। इनके भाग्य का फैसला क्षेत्र के कुल 1400070 मतदाता करेंगे। किशनी ब्लाक को चुनाव के लिए 19 सेक्टर और 9 जोन में बांटा गया है। इसके लिए 19 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 9 जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किया गया है। उक्त अधिकारी दिनभर क्षेत्र में मतदान केंद्रों का निरीक्षण करेंगे।
दोनों ब्लाकों की स्थिति
बेवर
न्याय पंचायत 12
ग्राम पंचायत 87
वार्ड सदस्य 1097
मतदान केंद्र 127
कुल मतदाता 151895
सेक्टर मजिस्ट्रेट 23
जोनल मजिस्ट्रेट 12
किशनी
न्याय पंचायत 9
ग्राम पंचायत 62
वार्ड सदस्य 101
मतदान केंद्र 221
कुल मतदाता 1400070
सेक्टर मजिस्ट्रेट 19
जोनल मजिस्ट्रेट 9