चुनाव डयूटी में लगे मतदान कार्मिकों ने रविवार को प्रशिक्षण के दौरान सुदिति ग्लोबल एकेडमी में मतदान किया। तीन दिनों में 2842 कर्मचारियों ने मतदान किया है। कार्मिकों के मतों की गणना 11 मार्च को की जाएगी।
जिले में 19 फरवरी को होने वाले मतदान के लिए सरकारी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। प्रशिक्षण प्राप्त करने के दौरान दूसरे दिन भी कर्मचारियाें ने मतदान किया है। सभी मतों को एकत्रित करके स्ट्रांग रूम में रखा गया है। प्रभारी अधिकारी कार्मिक सीडीओ विजय कुमार गुप्ता की देखरेख में प्रशिक्षण के तीसरे दिन मैनपुरी विधानसभा में 326, भोगांव में 252, किशनी में 149 और करहल विधानसभा में 64 कर्मचारियों ने मतदान किया।
जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी बीएस यादव ने बताया जिले में मैनुपरी विधानसभा में 987, भोगांव में 812, किशनी में 543 तथा करहल में 500 मतदान कार्मिकों ने मतदान किया है। इन मतों की गणना भी 11 मार्च को होगी।