रजबहा में गिररा टेंपो, छह घायल
- फोटो : अमर उजाला
थाना क्षेत्र के भोगांव कुरावली मार्ग पर शनिवार सवारियां लेकर जा रहा टेंपो रजवाह में गिर गया। हादसे में चालक सहित छह सवारियां घायल हो गई।
गांव छाछा निवासी बिहारी शनिवार दोपहर करीब 11 बजे टेंपो जीटी रोड चौराहा से सवारियां लेकर आलीपुर खेड़ा जा रहा था। टेंपो जब भोगांव-कुरावली मार्ग पर रजवाह के समीप पहुंचा तभी असंतुलित होकर टेंपो रजवाह में जा गिरा। हादसे में चालक सहित करीब छह लोग घायल हो गए। सवारियों की चीख पुकार सुनकर दौडे़ ग्रामीणों ने घायलों को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।