फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरावली में 27 घंटे से बिजली आपूर्ति बाधित

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरावली। मंगलवार को आई आंधी और बारिश से हुए फाल्ट के कारण कस्बे में लगातार 27 घंटे से बिजली गुल है। इसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली बाधित होने के कारण पेयजल संकट पैदा हो गया है।
विज्ञापन

मंगलवार की दोपहर हुई बारिश के बाद से बिजली आपूर्ति ध्वस्त हो गई। इसके बाद बुधवार की शाम तक आपूर्ति सुचारु न होने के कारण नगरपंचायत की टंकी से कस्बाई लोगों को पेयजल की आपूर्ति नहीं दी जा सकी। इससे पेयजल संकट उत्पन्न हो गया। लोगों को सुबह से लेकर दोपहर तक घरों से दूर लगे हैंडपंप पर लाइन लगाने को मजबूर होना पड़ा। बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण लोगों को मोमबत्ती से घरों में उजाला करना पड़ा। कारण लगातार कटौती के कारण इन्वर्टर भी जवाब दे गए। बिजली आपूर्ति बाधित रहने के कारण कस्बा में लगे मोबाइल टावर फेल हो गए। टावरों पर काम करने वाले कर्मचारियों का कहना था कि कंपनी बिजली के शेड्यूल के हिसाब से डीजल उपलब्ध कराती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें