मैनपुरी। भोगांव रोड स्थित तपस्थली पब्लिक स्कूल सद्भावना नगर के 19 विद्यार्थियों का चयन सैनिक स्कूल और पांच का नवोदय विद्यालय में हो गया है। इस उपलब्धि पर प्रबंधक और प्रधानाचार्य ने बच्चों को बधाई दी है।
प्रबंधिका शशि वशिष्ठ ने बच्चों को बधाई देते हुए कहा कि कठिन परिश्रम का फल मीठा होता है। जो विद्यालय के कर्मशील स्टाफ ने साकार कर दिखाया है। उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। वहीं सैनिक स्कूल सातारा में चयनित होने वाले विद्यार्थियों में ओमदेव, कृष्ण कुमार, योगोश कुमार, करुन यादव, हर्ष यादव, किशन यादव, अमन यादव, शिवम यादव, नितिन यादव, रजनीश राजपूत, करन राजपूत, कृष्णा यादव, करनवीर, करन यादव, राजन यादव, ललित यादव, अक्षत शर्मा, आलोक यादव, सौरभ आदि शामिल हैं।
प्रधानाचार्य वीके शर्मा ने बताया कि प्रत्येक वर्ष उनके स्कूल के छात्रों का चयन सैनिक और नवोदय विद्यालय में होता है। इस मौके पर बलवीर सिंह भदौरिया, ब्रजकांत भदौरिया, अमिता भदौरिया, डाक्टर पीके गुप्ता, राजीव शर्मा, दीपक चौहान, रजत शर्मा, सुखदेव, रामप्रकाश शास्त्री, अलकेश कश्यप आदि मौजूद थे।