फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23 कुपोषित, चार अतिकुपोषित मिले

Tue, 13 Dec 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्ययूराो मैनपुरी
विज्ञापन
23 कुपोषित, चार अतिकुपोषित मिले - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 जिले के पांच ब्लाकों और दो टाउन एरिया में मंगलवार को वजन दिवस मनाया गया। आंगनबाड़ी केंद्रों पर 1.12 लाख बच्चों का वजन किया गया। इसकी रिपोर्ट बुधवार को अधिकारियों को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम अधिकारी साहब सिंह ने बताया कि दूसरे चरण में मैनपुरी के ब्लाक बेवर, किशनी, जागीर, मैनपुरी देहात, मैनपुरी शहर, बेवर टाउन, किशनी टाउन में एक लाख 12 हजार बच्चों का वजन किया गया। जिलाधिकारी चंद्रपाल सिंह ने किशनी की ग्रामसभा समान और फाजिलपुर का, सीडीओ ने मैनपुरी की ग्राम सभा गड़ेरी, गनेशपुर, जागीर की ग्राम सभा कछपुरा तथा एलाऊ में आयोजित वजन दिवस का निरीक्षण किया।
डीएम चंद्रपाल सिंह ने कहा कि अधिकारियों के नियमित भ्रमण, बच्चों, गर्भवती महिलाओं का समय से स्वास्थ्य परीक्षण होने के कारण बच्चों के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है। ग्राम पतारा, फाजिलपुर के निरीक्षण में पाया कि अभी 25 बच्चे कुपोषित और आठ अतिकुपोषण की श्रेणी में हैं। ग्राम पंचायत समान में मात्र 23 बच्चे कुपोषित और चार अतिकुपोषित मिले। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डा. केके शर्मा, एसडीएम किशनी, करहल अमित कुमार, राम चंद्र, जिला पंचायतराज अधिकारी नरेश कुमार, एमओआईसी किशनी, करहल, एबीएसए किशनी, करहल ग्राम प्रधान फाजिलपुर, समान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें