फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूर की तरह काम राजकुमार की तरह करें भोजन

Tue, 13 Dec 2016 11:29 PM IST
अमर ब्ययूराो मैनपुरी
विज्ञापन
मजदूर की तरह काम राजकुमार की तरह करें भोजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 जीवन में उत्साह के साथ पुरुषार्थ को जागृत रखना चाहिए। काम मजदूरों की तरह और भोजन राजकुमार की तरह करना चाहिए। बातें हमेशा भक्त की तरह करनी चाहिए। यह प्रवचन आचार्य कौशिक महाराज ने दिए।
विज्ञापन

श्री एकरसानंद इंटर कालेज परिसर के पंडाल में चल रही शिवपुराण कथा के तीसरे दिन आचार्य ने कहा देवाधिदेव महादेव जीव जगत के कल्याण के लिए हर समय कृपा वर्षा करते हैं। जीवन में लक्ष्य को निर्धारित कर उसको हासिल करने के लिए समर्पण भाव से जुटना चाहिए। साधना में मंत्र, जप, होम, दान, तप का विशेष महत्व है। नाम जप से एक बार जुड़ जाने पर मन के विकार दूर होने लगते हैं। जीवन में अपने पूर्वजों की याद में कन्या विवाह, कथा, भंडारा, गरीब बच्चों को वस्त्र दान जैसे काम करने चाहिए। जीवन को संगत और पंगत से जोड़ना चाहिए। संगत से विचारों में सुधार होगा। यजमान रामकिशोरी दीक्षित और सर्वेश गुप्ता ने आचार्य पूजन किया। कथा में अर्चना राठौर, डाक्टर बीके सिंह, मदन मोहन पांडेय, हरिश्चंद्र सर्राफ, पप्पू यादव, विनोद दीक्षित, कौशलेंद्र दीक्षित, संजीव मिश्रा वैद्य, अशोक मिश्रा, दिनेश दीक्षित, संदीप चतुर्वेदी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें