फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: पैसे दोगुने करने का झांसा देकर 20 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
किशनी। भीख मांगकर गुजर-बसर करने वाले खानाबदोश, सपेरे और जोगी समुदाय के दो दर्जन लोगों ने आईसीएल म्युचुअल बेनिफिट्स कॉरपोरेशन लिमिटेड के एजेंट पर पैसे दोगुने करने का लालच देकर लाखों रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया गया है। पीड़ितों ने तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और जमा पूंजी वापस दिलाने की मांग की है।
पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वर्ष 2018 में गांव दुमहार में दो सगे भाइयों ने आईसीएल म्यूचुअल बेनिफिट्स कॉरपोरेशन लिमिटेड बरेली की विभिन्न निवेश योजनाओं का प्रचार किया। इस संस्था का काॅरपोरेट कार्यालय गांधी नगर बरेली और क्षेत्रीय कार्यालय जमुना बिहार पीलीभीत रोड बरेली में बताया गया। दोनों भाइयों ने लोगों को एफडी और आरडी योजनाओं में निवेश करने के लिए प्रेरित कर पांच वर्ष में रकम दोगुनी होने और बेहतर लाभ का भरोसा दिलाया। योजनाओं की अवधि पूरी हुए करीब तीन वर्ष बीत चुके हैं। उन्हें अब तक भुगतान नहीं मिला है। जब उन्होंने अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने धमकाकर भगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक आरोपी खुद को लखनऊ में वकील बताता है। पीड़ितों ने बताया कि उन्होंने आरडी में 8.30 लाख रुपये तथा एफडी में 11.40 लाख रुपये, कुल करीब 19.70 लाख रुपये जमा किए गए हैं। पीड़ितों का कहना है कि उन्होंने अपने रिश्तेदारों से भी निवेश कराया था। इटावा के जुगराजपुर गांव के कई लोगों की भी धनराशि इसमें फंस गई है। थाना प्रभारी का कहना है कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें