फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मैनपुरी में 16 साल की लड़की का यौन शोषण, पेट में हुआ तेज दर्द...फिर सामने आया ऐसा सच; जीते जी मर गई वो

Thu, 13 Mar 2025 01:27 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में 16 साल की लड़की का यौन शोषण किया गया। आरोपी युवक शादी का झांसा देकर उसकी आबरू लूटता रहा। लड़की के अचानक पेट में दर्द हुआ। डॉक्टर को दिखाने वो मां-बाप के साथ पहुंची। डॉक्टर ने बताया कि वो छह माह की गर्भवती है। ये जानकारी मिलते ही परिजनों के होश उड़ गए।  
 
विज्ञापन
किशोरी से दुष्कर्म - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के बिछवां थाना क्षेत्र में एक मजदूर परिवार की किशोरी को प्रेमजाल में फंसाने के बाद आरोपी यौन शोषण करता रहा। उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया, उक्त वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दो दोस्त भी किशोरी पर संबंध बनाने का दबाव बना रहे हैं। किशोरी के गर्भवती होने के बाद जब परिजन को जानकारी हुई तो पैरों तले जमीन खिसक गई। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक मजदूर कस्बा स्थित एक भट्ठे पर काम करता है। घर पर 16 वर्षीय पुत्री मां के साथ रहती है। कुछ महीनों पहले एक युवक लवलेश कश्यप ने किशोरी को शादी का झांसा देकर प्रेमजाल में फंसा लिया। इसके बाद वह किशोरी का यौन शोषण करने लगा। इस दौरान आरोपी ने किशोरी का एक अश्लील वीडियो भी बनाया। आरोपी ने यह वीडियो अपने दोस्त दीपक और चंपक को भेजा, वीडियो का वायरल करने की धमकी देते हुए दीपक और चंपक ने किशोरी को संबंध बनाने के लिए ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। वह लोग किशोरी से कह रहे हैं कि अगर हमसे संबंध नहीं बनाए तो वीडियो को वायरल कर देंगे।

ये भी पढ़ें -  TCS Manager Suicide: मानव का वो दर्द...बहन बोली-पुलिस पर पूरा भरोसा, पत्नी निकिता को हाईकोर्ट से बड़ा झटका
विज्ञापन






 

छह माह की गर्भवती हुई किशोरी
इस बीच किशोरी अब छह माह की गर्भवती हो गई, जब इसकी जानकारी परिजन को हुई तो पैरों तले जमीन खिसक गई। किशोरी ने परिजन को सारी घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें -  UP: ये हैं 63 साल की नम्रता गौतम, उम्र को दी मात...स्टेट पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में लेंगी भाग
 
विज्ञापन

पीड़िता किशोरी का मेडिकल
दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई किशोरी के पुलिस ने बयान दर्ज किए हैं। पुलिस पीड़िता का मेडिकल कराएगी। इसके साथ ही न्यायालय में बयान दर्ज कराए जाने की प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी। थानाध्यक्ष अवनीश त्यागी ने आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है, शीघ्र ही उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें