फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच के नाम पर 139 फाइलें लंबित

Mon, 02 Jan 2017 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
बुजुर्ग महिला की पेंशन राशि किसी और को दे दी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
समाज के बेसहारा लोगों को राहत देने के लिए शासन द्वारा पेंशन योजना चलाई जा रही है। वृद्धावस्था, दिव्यांग, विधवा पेंशन पाने के लिए कर्मचारियों की मनमानी के चलते पात्रों का उत्पीड़न हो रहा है। जांच के नाम पर 139 फाइलें लंबित चल रही हैं।
विज्ञापन


शासन द्वारा चलाई जा रही पेंशन योजना का लाभ पात्रों को नहीं मिल पा रहा है। जांच के नाम पर फाइलों को लंबित किया जाता है। समाज के बेसहारा तबके के लोगों के लिए शासन द्वारा चलाई गई वृद्धावस्था, विधवा, दिव्यांग पेंशन पाने के लिए आवेदक भटक रहे हैं। प्रोबेशन कार्यालय सहित तहसीलोें में 139 फाइलें जांच के नाम पर लंबित हैं। वृद्धावस्था पेंशन पाने के लिए आवेदन करने वाली रामदुलारी निवासी छपट्टी का कहना है कि उनका आवेदन दो माह से तहसील में पड़ा है। जांच के नाम पर कर्मचारी सुविधा शुल्क मांग रहे हैं।
मोहल्ला भरतवाल निवासी रामसुखी ने विधवा पेंशन पाने के लिए तीन माह पूर्व आवेदन किया है। तब से जांच के नाम पर उनका फार्म तहसील में रखा हुआ है। करहल रोड निवासी अशोक दुबे का दिव्यांग पेंशन का आवेदन दो माह से तहसील में पड़ा हुआ है। वह तहसील के चक्कर लगा रहे हैं मगर जांच पूरी नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

प्रभारी प्रोबेशन अधिकारी जेके त्रिवेदी का कहना है कि कार्यालय में जांच के नाम पर कोई फाइल लंबित नहीं है। अगर किसी आवेदक को जांच के नाम परेशान किया जाता है तो शिकायत मिलने पर संबंधित के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की जाएगी। डीएम चंद्रपाल सिंह का कहना है कि पेंशन के मामले में अगर किसी आवेदक को परेशानी है तो वह शिकायत कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें