फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: देवी नगर में 100 वर्षीय वृद्ध की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

Tue, 20 Jan 2026 12:46 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरावली। थाना क्षेत्र के गांव देवी नगर निवासी 100 वर्षीय वृद्ध की रविवार रात को संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। बड़े बेटे की पत्नी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी भिजावाया।
विज्ञापन

गांव देवी नगर निवासी 100 वर्षीय राम भरोसे लाल के दो पुत्र थे, एक पुत्र की मृत्यु हो चुकी थी, वह छोटे बेटे सुरेश के परिवार के साथ रह रहे थे। 100 वर्ष की आयु होने के बाद भी वह चल फिर कर अपने दैनिक कार्य निपटाते थे। रविवार रात बड़े बेटे की पत्नी चंद्रावती ने पुलिस को ससुर की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो जाने की जानकारी दी। पुलिस ने पहुंचकर जांच की। बड़ी बहू ने संदेह व्यक्त करते हुए शव के पोस्टमार्टम की मांग की। पुलिस ने सोमवार को वृद्ध के शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें