फोटो 11 मृतक किसान रामवीर का फाइल फोटो
- फोटो : credit
किशनी। गांव नगथरा के पास रविवार रात खेत में घुसे गोवंश को भगाने के दौरान किसान का पैर फिसल गया। ईशन नदी में डूबने से किसान की मौत हो गई। किसान का शव सोमवार सुबह बरामद हुआ, पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया।
गांव लक्ष्मणपुर निवासी किसान रामवीर(44) रविवार रात घर से खाना खाकर खेत पर फसल की रखवाली करने गए थे। रात के समय खेत में गोवंश का झुंड घुस गया, किसान डंडा लेकर भगाने के लिए खेत में घुस गया। गोवंश को भगाने के दौरान नगथरा के पास किसान का पैर फिसल गया और वह ईशन नदी में जा गिरा। रामवीर को तैरना नहीं आता था। इससे नदी में डूब गए। सोमवार सुबह परिजन खेत पर पहुंचे और किसान की तलाश की। पुलिस को सूचना दी गई, कुछ देर तलाश के बाद शव ईशन नदी से मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।