फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: लाश लेकर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, मच गई चीखपुकार; महिलाओं समेत 10 लोग घायल

Mon, 11 May 2026 08:23 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

लोग शव लेकर ट्रैक्टर-ट्राली से ऊसराहार के ईसापुर में अंतिम संस्कार के लिए जा रहे थे। बेवर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 34 बाईपास पर ग्राम खाकेताल के सामने ओवरटेक करते समय किसी वाहन का कट ट्रैक्टर-ट्रॉली में लग गया। इससे अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। 
विज्ञापन
Accident Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के थाना बेवर क्षेत्र के नेशनल हाईवे 34 बाईपास पर सोमवार सुबह शव लेकर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक बालिका समेत 10 लोग घायल हो गए। उन्हें सीएचसी बेवर लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


भोगांव थाना क्षेत्र के ग्राम नगला मानसिंह निवासी ममता के पिता महाराज सिंह का रविवार को निधन हो गया था। सुबह लगभग 7 बजे महाराज सिंह का शव लेकर ममता और अन्य लोग ट्रैक्टर-ट्राली से ऊसराहार के ईसापुर में अंतिम संस्कार के लिए जा रहे थे। बेवर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 34 बाईपास पर ग्राम खाकेताल के सामने ओवरटेक करते समय किसी वाहन का कट ट्रैक्टर-ट्रॉली में लग गया। इससे अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। 

हादसे में ममता देवी पत्नी गुड्डू उर्फ रजनीश (48), बिलाना देवी पत्नी सिपाहीराम (55), ईश्वरी देवी पत्नी जयवीर सिंह (50), गायत्री पत्नी भूपेंद्र (28), राजनश्री पत्नी हृदयराम (61), कल्पना पत्नी अवनीश कुमार (45, इंद्रबाला पत्नी राजेंद्र सिंह (50), अवी पुत्री भूपेंद्र (10) निवासी नगला मानसिंह कोतवाली भोगांव, उर्मिला देवी पत्नी रामकुमार (40), मनुज देवी पत्नी श्याम बहादुर निवासी ईसापुर थाना ऊसराहार जनपद इटावा घायल हो गए।
विज्ञापन


सभी घायलों को सीएचसी बेवर लाया गया जहां से प्राथमिक उपचार देकर सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल ईश्वरी देवी (50) को जिला अस्पताल से सैफई रेफर किया गया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें