फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा टला, ट्रक से टकराने के बाद क्षतिग्रस्त हुई बस; यात्रियों में मची चीख-पुकार

Mon, 11 May 2026 10:09 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दिल्ली से बांदा जा रही यात्रियों से भरी बस ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में बस क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन सभी यात्री सुरक्षित बच गए।
 
विज्ञापन
आगरा एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा टला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सोमवार तड़के दिल्ली से बांदा जा रही यात्रियों से भरी बस आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे के बाद बस में अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। हालांकि गनीमत रही कि किसी यात्री को चोट नहीं आई।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक राजस्थान के धौलपुर जिले की सब्जी मंडी निवासी बस चालक सुमित कुमार पुत्र भूप सिंह कल्पना ट्रेवल्स की बस में 18 सवारियों को लेकर दिल्ली से बांदा जा रहा था। जैसे हीसोमवार तड़के करीब 3:45 बजे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन  31.900 पहुंचा तो   आगे चल रहे चूना पुट्टी से लदे ट्रक में बस पीछे से टकरा गई।

बस चालक का आरोप है कि ट्रक चालक ने अचानक साइड दबा दी, जिससे हादसा हो गया। टक्कर लगने से बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और यात्रियों में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन


सूचना पर फतेहाबाद पुलिस और यूपीडा टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने क्षतिग्रस्त बस को हटवाकर टोल प्लाजा-21 पर खड़ा कराया।यूपीडा के सहायक सुरक्षा अधिकारी प्रथम सुधीश कुमार शुक्ला ने बताया कि हादसे में किसी यात्री को चोट नहीं आई है। सभी यात्रियों को दूसरी बस से उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें