फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: मछली पकड़ने गए युवक की तालाब में डूबने से मौत

Tue, 05 Nov 2024 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
अजनर (महोबा)। थाना अजनर के बघौरा गांव में मछली पकड़ने गया युवक तालाब में डूब गया। सोमवार की सुबह उसका शव तालाब में उतराता मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बघौरा गांव निवासी प्रदीप (35) रविवार की शाम गांव के बाहर स्थित तालाब में मछली पकड़ने गया था। घटना के समय परिजन खेत पर थे। देर रात जब वह वापस लौटे तो प्रदीप के घर पर न होने पर तलाश की। पूरी रात गांव व रिश्तेदारियों में तलाश करने के बाद उसका कोई सुराग नहीं लगा।
सुबह युवक का शव तालाब में उतराने पर ग्रामीणों ने परिजनों और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना से मृतक की पत्नी मालती व दो मासूम बच्चों बाबू व रानी का रो-रोकर बुरा हाल रहा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें