फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने पहाड़ से लगाई छलांग, मौत

विज्ञापन
घटनास्थल पर जुटी भीड़।घटनास्थल पर जुटी भीड़।घटनास्थल पर जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। पत्थर मंडी कबरई में एक पहाड़ से कूदकर युवक ने छलांग लगा दी। 200 फुट नीचे खाई में गिरने से उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों की मदद से शव को पुलिस ने खदान के बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन



कस्बा कबरई के शास्त्री नगर निवासी रज्जू साहू (22) पुत्र जगत साहू का मंगलवार को सुबह परिवार में विवाद हो गया। जिससे नाराज होकर युवक घर से भाग गया। घरवाले काफी देर तक तलाश करते रहे लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। बाद में गंगा मैया पहाड़ में चढ़कर युवक ने छलांग लगा दी। जिससे युवक 200 फुट नीचे खाई में जा गिरा। खदान में गिरते ही उसकी मौत हो गई। खदान के पास से गुजर रहे श्रमिकाें व ग्रामीणों की सूचना पर यूपी 100 पुलिस के साथ कबरई पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद मृतक के परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। पहाड़ से छलांग लगाकर जान देने की खबर कस्बे में फैलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने खदान में उतरकर रस्सियों के सहारे युवक का शव बाहर निकाला। मृतक का परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें