फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक से निकाले 38 हजार रुपये गिरने पर युवक ने लगाई थी फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुलपहाड़ (महोबा)। कोतवाली क्षेत्र के बछेछरखुर्द गांव में दो दिन पहले युवक द्वारा फांसी लगाने के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतक के पिता ने गांव के ही दो लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। बताया कि बैंक से निकाले 38 हजार रुपये बेटे से रास्ते में गिर गए थे। विपक्षी रुपये देने का दबाव बना रहे थे, जिससे उसने यह कदम उठाया।
विज्ञापन

बछेछरखुर्द निवासी राहुल राजपूत ने शुक्रवार की रात मकान के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी थी। शनिवार की सुबह दरवाजे तोड़कर उसका शव बाहर निकाला गया था। मृतक के पिता चरण सिंह ने कोतवाली कुलपहाड़ में तहरीर देकर बताया कि गांव के ही दो सगे भाइयों ने दिल्ली में मजदूरी के एक ठेकेदार से मिलने वाली 38 हजार की रकम उसके बेटे के खाते में मंगाई थी। राहुल बैंक से रुपये निकाल कर घर आ रहा था। तभी रास्ते में रुपये गिर गए। पैसे न मिलने पर विपक्षियों ने दबाव बनाते हुए धमकाया। जिससे आहत होकर बेटे ने जान दे दी। पीड़ित ने मामले की जांच कराकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। प्रभारी कोतवाल सुनील कुमार मिश्रा का कहना है कि तहरीर मिली है। जांच के लिए चौकी प्रभारी जैतपुर को भेजा गया है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें