फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: जुएं में रकम जीतने पर युवक की जहर पिलाकर की थी हत्या

Sat, 25 Jan 2025 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। कोतवाली क्षेत्र के करहराकलां गांव के पास चार माह पहले संदिग्ध हालात में मिले युवक के शव के मामले में पुलिस ने खुलासा किया है। जुएं में रकम जीतने पर दो लोगों ने युवक की शराब में जहर पिलाकर हत्या की थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार जेल भेजा है।
विज्ञापन

करहराकलां गांव के पास तीन सितंबर 2024 को एक अज्ञात शव मिला था। बाद में मृतक की शिनाख्त शंकर अहिरवार निवासी करहराकलां के रूप में हुई थी। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की मौत जहर से होने की पुष्टि हुई। जांच में पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे। अंधे हत्याकांड में दो युवकों के नाम सामने आए। जिनकी पुलिस तलाश कर रही थी।
शुक्रवार को कोतवाली प्रभारी अर्जुन सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने रेलवे स्टेशन तिराहा से खेत सिंह व प्रमोद कुमार निवासी करहराकलां को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि जुएं में शंकर सात हजार रुपये जीत गया था। इसको लेकर विवाद हुआ। आरोपी शंकर को शराब पिलाने के बहाने गांव के बाहर ले गए और शराब में जहर मिलाकर पिला दिया। इससे उसकी मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें