फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: डांडिया-गरबा में बच्चियों ने बिखेरी भक्ति की छटा

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। शारदीय नवरात्र की सप्तमी पर शनिवार की रात ओल्ड पैलेस स्थित मां दुर्गा पंडाल में डांडिया-गरबा की धूम रही। प्रशिक्षक अंशुल श्रीवास्तव के निर्देशन में 50 से अधिक बच्चियों ने दो घंटे तक भक्ति गीतों पर मनमोहक प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं का दिल जीत लिया। बच्चियों ने नृत्य के जरिये मां दुर्गा के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।
विज्ञापन

चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत समेत अन्य अतिथियों ने मां की आरती कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जनपद हमीरपुर के राठ से आए ग्रुप ने सबीना खातून के नेतृत्व में गरबा प्रस्तुत किया। वहीं झंडा बाजार स्थित मां के दरबार में महाआरती के दौरान सैकड़ों श्रद्धालु जुटे। आरती के बाद भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में सीओ दीपक दुबे, कोतवाली प्रभारी राहुल मिश्रा समेत पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें