फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहब हमें नहीं चाहिए सम्मान, लौटा लो अपनी निधि

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ पात्रों के साथ अपात्र भी ले रहें है। जिसको लेकर विभाग ने शिकंजा कस दिया। आयकर रिटर्न दाखिल कर रहे 1087 किसानों को नोटिस जारी किया गया था। जिससे अब रिटर्न दाखिल करने वाले किसान विभाग पहुंचकर कह रहे हैं कि साहब हमें नहीं चाहिए सम्मान, अपनी निधि लौटा लीजिए।
विज्ञापन

जिले में कुल एक लाख 59 हजार 369 किसान है जिसमें किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत एक लाख 45 हजार 486 किसान पंजीकृत हैं। जिसमें 1087 आयकर रिटर्न दाखिल कर रहे अपात्र किसानों को नोटिस जारी किया गया था। विभाग की सख्ती के चलते अपात्र किसान उप कृषि निदेशक कार्यालय पहुंचकर सम्मान निधि लौटा रहे हैं।
उप कृषि निदेशक अभय कुमार सिंह यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री सम्मान निधि का लाभ लेने वाले अपात्र किसानों को सरकारी खाते में प्राप्त किस्तों की राशि को वापस करने के लिए नोटिस भेजकर चेतावनी दी गई थी। इसके बाद आयकर रिटर्न दाखिल करने वाले 148 अपात्र किसानों ने किस्तों को सरकारी कोष और चालान के माध्यम से वापस किया है। अब तक 12 लाख 90 हजार से ज्यादा की वसूली की जा चुकी है। कुल 87 लाख रुपये की वसूली की जानी है।
विज्ञापन

बैंदो निवासी किसान अवध बिहारी चतुर्वेदी ने सम्मान निधि से प्राप्त आठ हजार रुपये वापस कर दिए हैं। विभाग से अपना खाता बंद करने का आवेदन किया है। चरखारी निवासी नीरज कुमार ने बताया कि उन्हें पीएम किसान निधि से 12 हजार रुपये प्राप्त हुए थे जिन्हें विभाग को लौटा दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें