फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1854 लाभार्थियों को मिली पीएम आवास की पहली किस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) एवं पीएम स्वनिधि योजना की धनराशि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगल क्लिक करते ही लाभार्थियों के खाते में पहुंच गई। पीएम आवास के 1854 लाभार्थियों को पहली किस्त और स्वनिधि योजना के 1571 लाभार्थियों के खाते में धनराशि भेजी गई। सीएम ने वर्चुअल माध्यम से लाभार्थियों को संबोधित किया।
विज्ञापन

सोमवार को कलक्ट्रेट में एनआईसी केंद्र में आयोजित प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) एवं पीएम स्वनिधि योजना के 25-25 लाभार्थियों को सदर विधायक राकेश गोस्वामी, भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर एवं पालिकाध्यक्ष दिलाशा तिवारी ने प्रतीकात्मक प्रमाणपत्र प्रदान किए।
डूडा परियोजना निदेशक व अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) जुबेर बेग ने बताया कि महोबा नगर में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत कुल 1854 लाभार्थियों के खाते में प्रथम किस्त की धनराशि भेजी गई है। जबकि पीएम स्वनिधि योजना के 1571 लाभार्थियों को कर्ज प्रदान किया गया। कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी एसके पांडेय, शहर मिशन प्रबंधक डूडा जितेंद्र त्रिपाठी, राजस्व निरीक्षक जीतेंद्र कुमार कुशवाहा एवं लाभार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें