फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग प्रशिक्षण में स्वस्थ रहने के गुर सिखाए

Mon, 13 Jun 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला महोबा
विज्ञापन
योग करती बालिकाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में आयोजित विकासखंड स्तरीय पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम में योग, जल संरक्षण व स्वच्छ भारत अभियान के बाबत युवाओं को प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन


पनवाड़ी विकासखंड के ग्राम किल्हौवा, जैतपुर, कबरई विकासखंड के सिंघनपुर बघारी व चरखारी ब्लाक के ग्राम सलुआ में योग प्रशिक्षण के कार्यक्रम हुए। योग प्रशिक्षक जाहिर सिंह, महेंद्र राजपूत, विनोद पटैरिया ने युवाओं को बीमारियों से बचाव के तरीके सिखाए। नेहरू युवा केंद्र के जिला समन्वयक अतुल द्विवेदी ने एक साल देश के नाम योजना के तहत बेहतर विचारोें का आदान प्रदान करने की अपील की।

जैतपुर विकासखंड में खंड विकास अधिकारी एसएन सिंह ने कुरीतियों, सामाजिक बुराइयों से लड़ने के लिए युवाओं से आगे आने को कहा। जिनके खाते बैंक में न खुले हो, जिनके घर में शौचालय न हो के साथ स्किल डेवलपमेंट के तहत ट्रेनिंग लेने वाले लोगों के नाम मांगे गए।
विज्ञापन


कार्यक्रम में बुंदेली लोक विधाओं खासकर आल्हा गायन के लुप्त होने पर चिंता जताई गई। परिवार के बुजुर्गों की याद में नीम, आंवला, पीपल, बरगद के पौधे रोपित कर उनकी सेवा करें। इस मौके पर राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक विमलेश, प्रियंका, मुकेश, उदय कुमार, बृजेंद्र कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें