फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौधे सूखने पर कमिश्नर ने जताई नाराजगी

Mon, 13 Jun 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला महोबा
विज्ञापन
बैठक में बोलते कमिश्नर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चित्रकूटधाम मंडन बांदा के कमिश्नर ने कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक की। उन्होंने बिजली विभाग के अधिशाषी अभियंता को एचटी लाइन से होने वाली घटनाओं को रोकने के लिए कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए। साथ ही राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना के तहत चल रहे कार्यों की समीक्षा की।
विज्ञापन


जिलाधिकारी वीरेश्वर सिंह ने बताया कि श्रीनगर को ब्लाक बनाए जाने, पनवाड़ी और जैतपुर को नगर पंचायत का दर्जा दिए जाने, कजली मेला और गोवर्द्धनाथ मेला को राजकीय मेले का व नगर पालिका परिषद महोबा को श्रेणी ए का दर्जा दिए जाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। उन्होंने बताया कि जिले में तालाबों की खुदाई का काम तेजी से चल रहा है। तालाबों का सीमांकन कराए जाने के  लिए लेखपालों की टीम गठित कर दी है।

100 एकड़ से ज्यादा तालाबों की जमीन से कब्जे हटवाए गए हैं। समाजवादी पेंशन में 53,404 लाभार्थियों को पेंशन दी जा रही है। जबकि 15,000 लाभार्थियों को अंत्योदय कार्ड के जरिए समाजवादी राहत पैकेट दिए जा रहे है। 4,000 पेंशन फार्म आनलाइन जमा किए जा चुके है। खाद्य सुरक्षा के तहत 1,82,000  पात्रों में से 82,000 को आधार से जोड़ा जा चुका है। ग्रामीण क्षेत्रों में 89.6 और शहरी क्षेत्रों में 68.4 प्रतिशत आबादी को राशन कार्ड दिलाए जा चुके है।
विज्ञापन


अपर जिलाधिकारी संतोष कुमार राय ने बताया कि 50 करोड़ रुपये शासन से आया था। जो किसानों के बैंक खातों में सूखा राहत के तहत भेजा गया है। उपजिलाधिकारी सुशील प्रताप सिंह ने बताया कि सरकार की योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाया जा रहा है। अब राहत राशि लेखपाल के जरिए खातों में नहीं भेजी जाएगी बल्कि  सीधे ट्रेजरी से पैसा उनके खातों में भेजा जाएगा।

सिंचाई विभाग के अधिशाषी अभियंता ने बताया कि अर्जुन बांध और उर्मिल बांध में डेढ़ माह के लिए अभी और पानी उपलब्ध है। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी शिवनारायण, डीएफओ रमेशचंद्र, बीएसए रामेश्वर प्रसाद, बिजली विभाग के अधिशाषी अभियंता नेकीराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें