महोबा। पोषण माह के अंतर्गत साप्ताहिक गतिविधियां निर्धारित की गई है। जिसमें 8 से 15 सितंबर तक सुपोषण के लिए योगा एवं आयुष के महत्व पर कार्यक्रम होंगे। सोमवार को बाल विकास परियोजना कार्यालय कबरई के रैन बसेरा में योग प्रशिक्षक सचिन गुप्ता एवं योग सहायक गिरीश कुमारी ने ब्लॉक के आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को योग का प्रशिक्षण दिया।
इससे पोषण माह के दूसरे सप्ताह में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपने गांव की किशोरियों, गर्भवती स्त्री, बच्चों आदि को योग के महत्व को घर-घर जाकर समझाएंगे। इस अवसर पर कमलेश शर्मा, शहनाज परवीन, सावित्री, नीलू, प्रतिभा समेत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने योग की ट्रेनिंग ली।(संवाद)