फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग के प्रति लोगों में दिखा उत्साह

Wed, 22 Jun 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला महोबा
विज्ञापन
सरस्वती विद्या मंदिर में योगाभ्यास करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मंगलवार को शिविर व गोष्ठियों का आयोजन हुआ। योग और प्राणायाम से लोगों को स्वस्थ्य रहने के गुर सिखाए गए। इस दौरान लोगों में योग के प्रति गजब का उत्साह देखा गया।
विज्ञापन


पतंजलि योग समिति व भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के तत्वावधान में शहर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में योग दिवस के मौके पर चल रहे तीन दिवसीय शिविर के अंतिम दिन लोगों को कपालभाति, अनुलोम विलोम, ताणासन आदि के गुर सिखाए गए। इस मौके पर बुंदेलखंड के प्रख्यात योग शिक्षक शिवप्रकाश गुप्ता ने कहा नियमित योग से शरीर स्वस्थ्य रहता है। इस दौरान महंत विशंभरदास, शिवकुमार गोस्वामी, सुशील गुप्ता, विपिन बिहारी द्विवेदी सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

वहीं पुलिस लाइन प्रांगण में योगाभ्यास कराया गया। जिसमें एसपी गौरव सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सक्सेना, पूर्व मंत्री सिद्ध गोपाल साहू के अलावा पुलिस कर्मियों ने योगाभ्यास किया। श्रीनगर में आशीष मिश्रा और राम अवतार यादव ने योगाभ्यास कराया। कुलपहाड़ में डा. उत्तम ने योग के गुर सिखाए। सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कालेज में पांच सैकड़ा से अधिक छात्राओं ने शिविर में अनुलोम विलोम प्राणायाम सहित कई प्रकार के योग किए।
विज्ञापन


चरखारी प्रतिनिधि के अनुसार सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में आयोजित योग शिविर में लोगों की भीड़ जुटी। योग शिक्षक गणेश प्रसाद दीक्षित ने कपालभाति और मुक्तासन के गुर सिखाए। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष जीतेंद्र सिंह सेंगर, विद्यालय के प्रधानाचार्य हम्मीर सिंह, महेंद्र गुरुदेव, अरविंद सिंह चौहान, कहैयालाल आदि रहे।

खन्ना प्रतिनिधि के अनुसार ठाकुरदेव सिंह स्मारक महाविद्यालय ग्योड़ी में योग शिविर लगाया गया। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधक प्रमोद सिंह, प्रधानाचार्य कौशल किशोर, जयगोपाल सिंह, सरताज खान, सौरभ तिवारी, परमानंद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें