फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: बालक वर्ग में यश और बालिका में रूबी बनीं चैंपियन

Thu, 09 Oct 2025 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
फोटो 08 एमएएचपी 14 परिचय-बालिका वर्ग की चैंपियन को पुरस्कृत करते अतिथि। संवाद
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। राजकीय इंटर कॉलेज श्रीनगर में चल रहे 13वें क्षेत्रीय माध्यमिक शिक्षा युवा क्रीड़ा समारोह का बुधवार को समापन हो गया। अंतिम दिन विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। जिसमें छात्र-छात्राओं ने दमखम दिखाया। बालक वर्ग में यश व बालिका वर्ग में रूबी चैंपियन बनीं।
विज्ञापन

क्रीड़ा समारोह के अंतिम दिन दौड़, ऊंची कूद, गोला फेंक, तवा फेंक आदि प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। 14 वर्ष आयु वर्ग में साईं इंटर कॉलेज के छात्र यश चैंपियन बनें जबकि 17 वर्ष आयु वर्ग में जीआईसी श्रीनगर के आशीष व विकास संयुक्त रूप से विजेता बने। 19 वर्ष आयु वर्ग में जीआईसी श्रीनगर के महेश कुशवाहा व 19 वर्ष आयु वर्ग बालिका में जीजीआईसी महोबा की रूबी चैंपियन बनीं। जिला पंचायत अध्यक्ष जेपी अनुरागी, बीएसए राहुल मिश्रा व प्रभारी डीआईओएस देवेंद्र कुमार ने राष्ट्रगान कर रैली का समापन किया। विजेताओं को शील्ड व मेडल सौंपे गए। इस मौके पर जीआईसी श्रीनगर के प्रधानाचार्य ज्ञानवंत सिंह तोमर, अरविंद राजपूत, मनोज श्रीमाली, सीमा यादव, मजहर, निशांत सिंह, मयंक सैनी, वीरेंद्र, अमित राजपूत, शशिकांत गुप्त आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें