कबरई (महोबा)। कस्बे के स्टेशन रोड पर चल रहे केपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को यमराज क्लब और कबरई के बीच मुकाबला खेला गया। जिसमें यमराज क्लब ने 13 रनों से जीत दर्ज की।
यमराज क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। निर्धारित 12 ओवर के मुकाबले में टीम ने 125 रन बनाए। टीम के लिए देशराज ने 35, नरेश ने 18 और राहुल ने 19 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कबरई टीम एक के बाद एक विकेट गिरने से 112 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इससे यमराज क्लब ने 13 रनों से यह मुकाबला जीत लिया। यमराज क्लब की ओर से शैलेंद्र ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट झटके। जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। इस मौके पर प्रकाश मिश्रा, संजय शुक्ला, शैलू सिंह, हरी, अंकित सिंह आदि मौजूद रहे।