फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीपीएल सूची से नाम गायब होने से महिलाएं परेशान

Wed, 18 May 2016 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
शिकायत करने पहुंची महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली महिलाओं के नाम बीपीएल सूची से हटा दिए गए। जिससे महिलाओं को सस्ती दर पर राशन सामग्री नहीं मिल रही है। मंगलवार को महिलाओं ने एसडीएम को शिकायती पत्र सौंप कर बीपीएल सूची में नाम शामिल कराने के मांग की है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के ग्राम करहराकला निवासी कुंवरबाई पत्नी राजाराम, कमला पत्नी नत्थू, क्रांति पत्नी जमुना, सुमन पत्नी पूरन, उमा आदि महिलाओं ने एसडीएम सुशील प्रताप सिंह को सौंपे शिकायती पत्र में बताया कि पहले उनके नाम बीपीएल सूची में शामिल थे।

जिससे उन्हें सस्ते दर पर राशन सामग्री मिल रही थी, लेकिन अब उनके नाम सूची से हटा दिए गए है। शिकायत में बताया कि सूची से नाम गायब कर दिए जाने की शिकायत कई बार विभागीय अधिकारियों से की गई, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। महिलाओं ने एसडीएम से मामले की जांच कराकर नाम बीपीएल सूची में शामिल कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें